भारत चीन सीमा पर पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव के माहौल बना हुआ हैं। दोनों देशों की सेना पूर्वी लद्दाख में LAC पर आमने-सामने खड़ी थी। इसी बीच 15 जून 2020 की रात दोनों देशों की सेनाओं में एक हिंसक झड़प भी हुआ और भारत के 20 वीर सैनिक देश की रक्षा में अपनी जान गवां दिए अर्थात वीरगति को प्राप्त हो गए ।

 तब से ही भारत में चीन के प्रति आक्रोश बना हुआ है और चीन को शौक़ सीखने के लिए सरकार ने भी मन बना लिया है। इसी दौर में सरकार ने 29 जून 2020 की रात भारत सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया और चीन के 59 ऐप्स पर सीधा प्रतिबन्ध लगा दिया है।



 भारत सरकार में संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा प्रौद्योगिकी के केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वो लिखते है कि देश सुरक्षा, सेफ्टी, संप्रभुता और अखंडता तथा देश के लोगो की प्राइवेसी और डेटा की रक्षा के लिए भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है।



भारत सरकार ने एक अधिकारिक प्रेस जारी कर बताया कि Informational Technology Act 2000 के सेक्शन 69A के तहत सरकार को ये अधिकार मिलता है कि कोई भी ऐप्स भारत के संप्रभुता , अखंडता या फिर राष्टीय सुरक्षा में किसी भी तरह से चोट पहुंचता है तो उस ऐप्स को भारत सरकार तुरंत बंद कर सकता हैं। राष्टीय सुरक्षा तथा भारतीय जनता की डाटा की सुरक्षा को ध्यान में भारत सरकार ने 59 ऐप्स पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला किया है।

प्रतिबंधित ऐप्स में भारत में Tik Tok , Likee, Helo , UC Browser , Shareit जैसी कुछ और एप्लिकेशन भारत में बहुत मशहूर हैं। इन चीनी ऐप्स में भारतीय लोगो के बहुत से डाटा स्टोर है और चीन अपनी चालबाज़ी के लिए पूरे विश्व में  प्रसिद्ध है। आज के समय में भारत चीन के संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। चीन भारतीय जनता के डाटा का मिसयूज कर सकता हैं । इस सब को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने ये फैसला लिया है।

चीनी ऐप्स के भारतीय विकल्प

• ShareIt या XENDER के विकल्प के रूप में भारतीय app SHAREall को  यूज कर सकते हैं और अपने डाटा को  ट्रांसफर कर सकता है।

• Tik Tok जो कि भारत में बहुत मशहूर हैं इसके अलावा Likee, kwai , vigo video के विकल्प के रूप में आप भारतीय ऐप्स ShareChat यूज कर सकते हैं। आप को बता दें भारत में ShareChat के  60 मिलियन सक्रिय यूजर है। इसके अलावा आप एक नया ऐप Chingari भी यूज कर सकते हैं।

• UC Browser  के स्थान पर भारत की One Browser का प्रयोग कर सकते हैं जो jio कंपनी द्वारा विकसित किया गया है।इसके अलावा Google chome का प्रयोग कर सकते हैं जो यूएस की कंपनी है। Epice ब्राउज़र भी भारत का है इसका का प्रयोग कर सकते हैं।

• AliExpress, Shein, club factory  जो कि ऑनलाइन शॉपिंग के लिए प्रयोग करतेे है। इन सब ऐप्स के  स्थान पर आप Myntra , LimeRoad, AJIO , Flipkart और Amazon का भी प्रयोग कर सकते हैं।

• WeChat के स्थान पर बहुत से विकल्प है जैसे कि यूएस की whatsapp, Russia  का Telegram को यूज कर सकते हैं।

• CamScannwe जो कि भारत में बहुत प्रयोग किए जाते हैं इसके विकल्प आप DOC Scanner , Microsoft office lens या फिर Adobe कंपनी द्वारा विकसित Adobe scan: PDF Scanner with OCR PDF Creator को प्रयोग कर सकते हैं।

• WPS OFFICE के स्थान पर  दो विकल्प है जिन्हें आप प्रयोग कर सकते हैं पहला office 365 का Microsoft office और दूसरा Office system नाम का एप्स है उसे भी यूज  कर सकते हैं।

एक बात और कि zoom video conferencing app के स्थान पर आप jioMeet या Cisco WebEx apps को प्रयोग कर सकते हैं या फिर एक नया  SAY NAMASTE Video conferencing app आया है । इसे भी आप प्रयोग कर सकते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post